उन्नाव, मई 23 -- सोहरामऊ, संवाददाता। कानपुर-लखनऊ हाईवे किनारे स्थित एक इलेक्ट्रिक बैट्री शोरूम में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम में खड़ी सात इलेक्ट्रिक स्कूटी व करीब 50 बैटरियां जलकर राख हो गईं। आग की लपटें और धुएं का गुबार इतना भयावह था कि हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन बैटरियों में लगी आग लगातार भड़कती रही。 यह भी पढ़ें- शंभूगंज बाजार में फ्लावर्स दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति का नुकसानआग लगने का कारण सोहरामऊ कस्बा निवासी इंद्रासेन पटेल के इलेक्ट्रिक बैट्री शोरूम में शुक्रवार सुबह आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर रखी सात इलेक्ट्रिक स्कूटी और लगभग...