कानपुर, मई 7 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। सिंकदरा कानपुर हाईवे पर बेधड़क ओवरलोड मौरंग से भरे डंपर दौड़ रहे हैं। इतना ही नहीं यह वाहन चलाते हुए चालक मोबाइल व तेज आवाज में गाना बजाते हुए तेजी से वाहन दौड़ाते हैं। इसके बावजूद इन पर नियंत्रण नहीं है। हाईवे से लेकर ग्रामीण सड़कों तक की दम निकाल रहे इन डंपरों के खिलाफ कार्रवाई बहुत कम है। झांसी से कानपुर की तरफ से मौरंग व गिट्टी लोड कर नेशनल हाईवे पर ओवरलोड डंपर दिन रात दौड़ नजर आ रहे हैं। जबकि एआरटीओ की गाड़ी भी दिन-रात हाईवे पर दौड़ती नजर आती रहती है। तो फिर इसके बाद भी ओवरलोड डंपर चालकों को इनका भय क्यों नहीं है। बेतहाशा भागते इन डंपरों के कारण आये दिन हादसे हो रहे हैं। टोल प्लाजा से ओवर लोड डंपर निकलने पर जुर्माने का प्रावधान है। इसके बावजूद डंपर टोल प्लाजा से ओवरलोड ही निकल रहे हैं। रनियां में तो गुरु...