ग्वालियर, मार्च 1 -- मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा ग्वालियर हाईवे पर खौफनाक मंजर सामने आया है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ट्रक के आगे फंस गई, लेकिन ड्राइवर ट्रक रोकने की बजाय कार को करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता ले गया। कार में एसएएफ के अधिकारी सवार थे,जो बटालियन में पदस्थ हैं और ओरछा से आ रहे थे। इस घटना का वीडियो सामने आया है। घटना टेकनपुर सीमा के बाहर बझेरा गांव की पुलिया के पास की है। जानकारी के अनुसार, नेक्सॉन कार MP07-ZG-9779 में तीन लोग सवार थे। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद तीनों लोग सुरक्षित बच गए। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया। हादसे के बाद कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- MP में जेल में बंद महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, अपनाया हैरान करने वाला तरीका यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.