बदायूं, जून 15 -- बिजनौर-बदायूं हाईवे पर रविवार शाम करीब 7 बजे गांव वैन स्थित एक ईंट भट्ठे के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बिल्सी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल उदयपाल पुत्र रामप्रकाश और जीतपाल पुत्र सुरेश निवासी बादशाहपुर एक बाइक से बदायूं की ओर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से गांव रायपुर बुजुर्ग निवासी कौशल पुत्र ऋषिपाल अपनी बाइक से आ रहा था। गांव वैन के निकट ईंट भट्ठे के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे यह भी पढ़ें- हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन गंभीर घायल में उदयपाल, जीतपाल और कौशल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर...