बुलंदशहर, जून 19 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 स्थित कैलाश अस्पताल के निकट दो बसों की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो यात्रियों को हल्की चोट आईं। हादसे के बाद बस सवार यात्रियों को दूसरी बसों को बैठाकर भेजा गया। नेशनल हाईवे 34 स्थित कैलाश कट के निकट शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हरदोई डिपो की बस में पीछे से कन्नौज डिपो की बस ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बसों में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि गनीमत रही कि बस सवार यात्री बाल-बाल बच गए। वहीं दो यात्रियों को हल्की चोट आईं। कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बसों को सड़क किनारे कराया और यात्रियों को अन्य बसों में बैठाते हुए उनके गंतव्य तक भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...