हाईवे पर दो कारों और ट्राले की टक्कर से जाम लगा
फरीदाबाद, जून 18 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। नेशनल हाईवे पर सब्जी मंडी के सामने गुरुवार को दो कारों और लोहे की कॉयल से भरे एक ट्राले के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 15 से 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक कार में सवार बाला देवी ने बताया कि उनकी गाड़ी हाईवे पर सीधी जा रही थी। उनका आरोप है कि दूसरी कार चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे हादसा हुआ। वहीं ट्राला चालक बिट्टू का कहना है कि वह अपने वाहन को सामान्य गति से सीधा चला रहा था। उसके अनुसार एक कार ट्राले के साथ-साथ चल रही थी। अचानक कार चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिसके कारण वाहन ट्राले के आगे आ गया और टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.