शाहजहांपुर, मई 1 -- अल्हागंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुल्लापुर चौराहे के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इंडियन पेट्रोल पंप के निकट उस समय हुआ, जब युवक फर्रुखाबाद की ओर से हुल्लापुर चौराहे की तरफ आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चौराहे के पास अक्सर ई-रिक्शाओं का जमावड़ा लगा रहता है। इसी दौरान एक ई-रिक्शा के कट लगने से साइकिल सवार संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मृतक के सिर के कई टुकड़े हो गए। यह भी पढ़ें- बांका: ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, रेफर घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक...