हाईवे पर दरार, ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो की मौत, 21 घायल
प्रयागराज, अगस्त 21 -- प्रयागराज-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के ज्वाइंट में गहरी दरार शुक्रवार सुबह बड़े हादसे की वजह बन गई। सुरवल साहनी मोड़ के पास हाईवे की इसी दरार में फंसकर पलटे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 21 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। सुरवल साहनी गांव के किसान अशोक सिंह सुबह करीब दस बजे सोनरा हर्रो गांव से करीब 30 मजदूरों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाकर अपने खेत में धान की रोपाई कराने ले जा रहे थे। यह भी पढ़ें- बारा के सोनरा गांव में पसरा मातम ट्रैक्टर के आगे इसी गांव के अंकित सिंह बाइक से चल रहे थे। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.