फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 22 -- फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक दंपति की जान चली गई। जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार में एक साथ दो मौतों से कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज थाना क्षेत्र के बगिया प्रथम गांव निवासी 50 वर्षीय संतोष शर्मा पत्नी किरन और पुत्र शोभित के साथ बाइक से रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। परिवार त्रिलोकपुर में मौसेर भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला था। रास्ते में जलालाबाद रोड पर ततियारी मोड़ के पास उनकी बाइक भूसे से भरी पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। टक्कर लगते ही किरन की मौके पर ही मौ...