जमशेदपुर, जुलाई 4 -- एनएच-33 स्थित स्मार्ट बाजार के समीप गुरुवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक अनियंत्रित वैन ने सामने जा रहे ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर करीब तीन बार पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत 10 मजदूर घायल हो गए। यही नहीं, वैन चालक ने गाड़ी लेकर भागने के प्रयास में बाइक सवार को भी धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद अफरातफरी मच गई। इस दौरान वैन चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन कुछ ही दूरी पर उसने एक बाइक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद चालक वैन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने वैन में जमकर तोड़फोड़ की और सारे शीशे तोड़ दिए। लोगों न...