सहारनपुर, दिसम्बर 4 -- जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को थाना गागलहेड़ी क्षेत्र दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टोल प्लाजा के पास खनन से भरा डंपर के कार पर पलटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी। इसी जगह पर बुधवार को भी हादसे में एक युवक की जान गई। सिलिसेवार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद यातायात पुलिस की नींद टूटी। गुरुवार को दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत तेजी से वाहन दौड़ाने पर 105 वाहनों के चालान काटकर 2.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जिले में सर्द मौसम में रात को हाईवे पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि, ओवरलोडिड वाहन भी सड़कों पर बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। नवंबर में यातायात माह में दौरान लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.