हाईवे पर तीन वाहनों की भिड़ंत में पलटा टेंपो, छात्र घायल
मेरठ, मई 9 -- दिल्ली दून हाईवे पर सिवाया गांव के सामने अनियंत्रित टेंपो के चलते तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो पलटने से छात्र घायल हो गया और वहीं, हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराते हुए वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे की जानकारी मिलने पर छात्र के परिजन और विद्यालय प्रबंधन अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। पल्लवपुरम निवासी अर्जुन प्रजापति ने बताया कि उसका बेटा कृष्ण गुरुकुल एकेडमी में कक्षा नौ का छात्र है। शनिवार सुबह वह घर से एकेडमी जाने के लिए निकला था। मोदीपुरम से उसका बेटा टेंपो में सवार होकर एकेडमी जा रहा था। सिवाया गांव के सामने टेंपो अनियंत्रित होकर एक कैंटर से टकराकर पलट गया। कैंटर चालक टेंपो को बचाने के चलते कार से टकरा गया। हादसे में बेटा घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.