प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर देहात कोतवाली के छैवा पुल के पास मंगलवार शाम तीन बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायल हाईवे पर खून से लथपथ पड़े रहे। उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजने के बाद पुलिस ने यातायात बहाल कराया। मडिकल कॉलेज से तीनों को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया।देहात कोतवाली क्षेत्र के सिपाह महेरी गांव निवासी नागेंद्र सिंह का 28 वर्षीय बेटा उत्तम सिंह उड़ीसा में काम करता था। वह दो दिन पहले घर आया था। मंगलवार शाम बाइक से भुपियामऊ जा रहा था। इसी दौरान रानीगंज पचरास के 25 वर्षीय सचिन उमरवैश्य शहर से किराने का सामान खरीदकर बाइक से अपने साथी रानीगंज पचरास के ही 27 वर्षीय सोनी और एक अन्य बाइक सवार रानीगंज के बभुआर नि...