हरदोई, जून 17 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में पिहानी थाना के कस्बा जहानीखेड़ा क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर मनिकापुर मोड़ के पास एक डीसीएम और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गयी। इस दुर्घटना में डीसीएम चालक घायल हो गया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा।बताया जाता है कि मंगलवार की रात तकरीबन नौ बजे एक चालक हाइवे से मनिकापुर की ओर ट्रैक्टर ट्राली मोड़कर जाने लगा। तभी सीतापुर की ओर जा रही डीसीएम से भिड़ंत हो गई। वाहनों की टक्कर से हाइवे पर वाहनों की लंबी जाम लग गयी। लगभग आधा घंटे तक एक साइड आवागमन बाधित रहा। गर्मी के मौसम में जाम की स्थिति बन जाने से वाहनों पर सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पहुंची जहानीखेड़ा पुलिस ने डीसीएम चालक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वाहन को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया गया। इस दौरान वाह...