हापुड़, अगस्त 12 -- हाईवे पर रूट डायवर्जन व्यवस्था समाप्त होते ही वाहन सरपट दौड़ने लगे। पांच दिन बाद यातायात सुचारू होने पर भारी वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। दौरान पुलिस ने दोनों सड़कों पर वाहनों को आसानी से गुजरने दिया। हालांकि सावन के तीसरे सोमवार को लेकर शनिवार को एक बार फिर से डायवर्जन कर दिया जाएगा। कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने छह अगस्त की शाम को हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर हल्के चार पहिया वाहन व बस आदि के आवागमन को वन-वे व्यवस्था कर दी थी। सावन माह के दूसरे सोमवार और शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने वालों की भीड़ छंटने पर शाम नेशनल हाईवे पर रूटडायवर्जन समाप्त कर दिया गया। इसके साथ ही दोनों दिशाओं में हर तरह का ट्रैफिक दौड़ना शुरू हो गया। इससे भारी वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। सीओ राहुल यादव ने ब...