गंगापार, जुलाई 29 -- कानपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में डाक पार्सल वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और एनएचआई कर्मियों की मदद से काफी प्रयास के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार भोर करीब चार बजे थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम कंजिया के पास कानपुर-वाराणसी हाईवे पर डाक पार्सल वाहन चला रहे 45 वर्षीय सुभाष पाल पुत्र सुरेश चंद्र पाल, निवासी गडरानी, थाना बिल्हौर, जनपद कानपुर, ने आगे चल रहे किसी अन्य वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डाक पार्सल वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजेंद्र पाल प...