बदायूं, मार्च 31 -- बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे पर डबल डेकर बस ने एनएचएआई के मजदूरों से भरी पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में चार मजदूर घायल हो गए। घायलों को बदायूं मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद हाईवे पर एक घंटे से ज्यादा समय तक जाम लग रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बहनों को साइड में कराया क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। बरेली मथुरा हाईवे पर इन दिनों चौड़ीकरण का काम चल रहा है। जिसके चलते हाईवे जगह-जगह वन-वे है। डायवर्जन लगाकर वाहनों को एक ही दिशा में चलाया जा रहा है। मंगलवार सुबह जयपुर से बरेली जा रही डबल डेकर प्राइवेट बस में दहेमूं गाव के पास एनएचएआई के मजदूरों से भरी पिकअप में सामने से टक्कर मार दी। मजदूर दहेमूं साइड से काम पर कछला की ओर जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.