बदायूं, अगस्त 2 -- बिनावर, संवददाता। बदायूं-बरेली हाईवे पर शनिवार शाम मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस डंपर से टकरा गई। हादसे में मरीज समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को दूसरी एंबुलेंस से बरेली भेजा, जबकि डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शनिवार शाम करीब सात बजे बदायूं मेडिकल कॉलेज से निजी एंबुलेंस चालक रोहित निवासी मीरासराय, बदायूं एक बुजुर्ग महिला मरीज को लेकर इलाज के लिए बरेली जा रहा था। एंबुलेंस जब बिनावर थाना क्षेत्र के घटपुरी के पास पहुंची, तभी सामने चल रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- Badaun News: कांवड़ रूट पर डंपर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, वृद्धा की मौत हादसे में चालक रोहित सहित मरीज और एंबुलेंस में सवार कुल चार लोग...