बदायूं, फरवरी 12 -- सालारपुर-बदायूं, संवाददाता। आंवला-बदायूं रोड पर दूसरे ट्रक को ओवरटेक करते समय डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर में बजरफुट लोड था और पलटने से हाईवे के किनारे बनी पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के आवला-बदायूं हाईवे पर हुआ। ट्रक कुवरगांव की ओर जा रहा था जबकि दूसरी दिशा से एक और ट्रक आ रहा था। दोनों एक-दूसरे को बचाने और ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़ गए। पलटते ही डंपर के केबिन में चालक नाजिम 35 वर्ष पुत्र शहजादे पटवाई, रामपुर और परिचालक नाहिद 30 वर्ष पुत्र जाकिर हुसैन रसूलपुर रामपुर फंस गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने तुरंत यूपी 112 पुलिस को दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि ड...