शाहजहांपुर, मई 17 -- शाहजहांपुर जलालाबाद स्टेट हाईवे पर कांट में रविवार दोपहर करीब 11:30 डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आठ सवारियों को लेकर ऑटो जलालाबाद की तरफ से शाहजहांपुर जा रहा था। पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही ऑटो सवार एक बच्चे, एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। पांच घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला, मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...