हाईवे पर डंपर और ऑटो की टक्कर में दंपति समेत तीन की मौत, चार घायल
शाहजहांपुर, मई 18 -- जलालाबाद-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर कांट थाना क्षेत्र के कमलनयनपुर तिराहे के पास रविवार दोपहर सड़क हादसे में ऑटो सवार दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस के अनुसार हादसा करीब 11:30 बजे हुआ। जलालाबाद की ओर से शाहजहांपुर जा रहा डंपर कांट क्षेत्र में एक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में अचानक विपरीत लेन में चला गया। इसी दौरान सामने से जलालाबाद जा रहे ऑटो से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। यह भी पढ़ें- यूपी में कार और डंपर की भीषण टक्कर, बागेश्वर धाम से लौट रहे दंपति समेत चार लोगों की मौत ऑटो में सवार सात लोग सड़क पर आ गिरे। कांट थाना क्षेत्र के बबक्करपुर निवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.