बदायूं, अप्रैल 7 -- मुजरिया। बदायूं-दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मटकुली गांव के पास दिल्ली से आ रही डिजायर कार मिट्टी खनन वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के बताया कि घटना सुबह चार बजे के बाद की है। थाने से मात्र एक किलोमीटर दूर हुए इस हादसे की पुलिस को भनक तक नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...