हाईवे पर ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर,चालक की दर्दनाक मौत
शामली, जून 17 -- थाना भवन क्षेत्र के गांव हींड निवासी एक ट्रैक्टर चालक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थाना भवन क्षेत्र के गांव हींड निवासी गुलजार पुत्र सत्तार उम्र करीब 40 वर्ष गांव के पास ही स्थित एक भट्ठा स्वराज ब्रिक्स फील्ड पर ट्रैक्टर से ईंट ढुलाई का कार्य करता था। बुधवार सुबह लगभग चार बजे वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पार कर भट्टे पर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही गुलजार ट्रैक्टर लेकर सड़क पार कर रहा था, तभी सहारनपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.