मेरठ, फरवरी 25 -- दौराला। दिल्ली दून हाईवे पर मटौर और वलीदपुर कट हादसों का सबब बनने लगे है। इन कटों पर आए दिन होने वाले हादसो में कई लोग अपनी जान गवां चुके और दर्जनों से अधिक घायल हो चुके है। मंगलवार को भी वलीदपुर कट पर एक बाइक सवार को एक ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया। कपसाड़ गांव निवासी नितिन अपनी बाइक पर सवार होकर घर से दौराला आ रहा था। हाईवे पर वलीदपुर कट के पास विपरित दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आकर पैर कुचल गया और चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से बाइक सवार को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्ट...