कानपुर, अप्रैल 18 -- सरसौल। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को एक ट्रेलर का एक्सल टूटने से दो किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष भी जाम में फंस गये। करीब दस मिनट बाद उनका काफिला निकल सका। महोली से तिवारीपुर के बीच में हाईवे पर महोली गांव के पास निर्माणाधीन इंटर कॉलेज में गिट्टी उतारने आया ट्रेलर का एक्सल टूट गया। जिससे ट्रेलर हाईवे पर बीच सड़क पर खड़ा हो गया। जिससे जाम लगा गया। इस दौरान डोमनपुर में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी जाम में करीब 10 मिनट फंसे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधानसभा अध्यक्ष के काफिले को तिवारीपुर से घुमा कर उलटी दिशा से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- तिलौथू में जाम में फांसी सीएस की गाड़ी, धक्का देकर ले गए कर्मी करीब एक घंटे की मशक्कत कर ...