अमरोहा, जून 23 -- गजरौला, संवाददाता। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर से मैली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से तेज रफ्तार कार घुस गई। जिसमें कार का चालक घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर जाम के हालात बने रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।मुरादाबाद टांडा निवासी रिफाकत अली अपनी कार से मंगलवार की सुबह तड़के दिल्ली जा रहा था। गजरौला में नेशनल हाइवे पर ओवरब्रिज में आगे चल रही मैली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में रिफाकत की कार पीछे से घुस गई। जिससे कार चालक रिफाकत घायल हो गया। यह भी पढ़ें- हाईवे पर ट्राली में घुसी कार, चालक घायल हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हुए लोगों ने घायल को कार से बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त का...