मुजफ्फर नगर, अप्रैल 14 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र मे नेशनल हाईवे पर एक होटल के समीप ट्रक व डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ट्रक के पीछे आ रही कार घटना के दौरान चालक के बिगड़े संतुलन से गहरे खेत में पलट गई। हादसे में कार सवार भी घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार देर रात करीब दो बजे नेशनल हाईवे-58 पर दीप पंजाबी होटल पर एक डीसीएम खड़ा हुआ था। तेज गति से सामने से आए ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक रतीराम पुत्र गुलाम खान निवासी हाजिरपुर, नौगांव अलवर राजस्थान और उसका साथी आलम पुत्र कासम घायल हो गया। ट्रक के पीछे एक कार तेज गति से दौड़ रही थी, अचानक ट्रक की टक्कर होते देखकर कार चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार अनिय...