हाईवे पर ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत
बुलंदशहर, जुलाई 10 -- सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर शुक्रवार को सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से अलीगढ़ निवासी बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंसकर घिसटती चली गई, जिससे आग लग गई और आग ने ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।बुलंदशहर की ओर से दिल्ली जा रहे बाइक सवारों को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े, जबकि उनकी बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और करीब 100 मीटर तक घिसटने के बाद उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ट्रक तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और लोगों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 40 वर्षीय कुशल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.