देहरादून, मई 12 -- हरिद्वार। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर श्यामपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात ट्रक और कार की भिड़ंत में गंगा स्नान कर लौट रहे पांच यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। मंगलवार को सोशल मीडिया पर हादसे के बाद का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बरेली निवासी कुछ यात्री हरिद्वार में गंगा स्नान करने के बाद कार से वापस लौट रहे थे। देर रात श्यामपुर के पास उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार सवार तीन पुरुष और दो महिलाएं घायल हो गए। सूचना पर श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को...