बदायूं, अप्रैल 17 -- खाना खाकर सड़क पर दिल्ली-मेरठ हाईवे पर टहलने निकले अधेड़ की कैंटर पलटने से दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित हजरतगंज के पास बुधवार देर रात हुआ। हजरतगंज के रहने वाले सतीश 50 वर्ष पुत्र चंद्रपाल खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान सहसवान की ओर से आ रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आकर सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान घायल की मौत हादसे में कैंटर चालक भी घायल हुआ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां...