बदायूं, अगस्त 11 -- बिनावर/मलगांव। कछला गंगा घाट से जल भरकर लौट रहे दो कांवड़ियों की बाइक को विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कांवड़िए और दूसरी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को निजी एंबुलेंस से बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों बाइकों को कब्जे में लिया गया। मामला मलगांव के पास बरेली-मथुरा हाईवे का है। बरेली के फरीदपुर कस्बा निवासी उदय सोलंकी 21 वर्ष पुत्र मुनेन्द्र सिंह अपने साथी रचित के साथ एक ही बाइक पर कछला गंगा घाट से जल भरकर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Bagpat News: सड़क हादसों में चार कांवड़ियों समेत सात घायल टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कांवड़िए सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार को भी गंभीर चोटें ...