गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राजीव चौक के पास 27 अप्रैल की रात को सीएनजी ऑटो में आग लगने से मारे गए चालक की शुक्रवार को पहचान हुई। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें पता चला कि वह शराब पीने का आदी थी। हादसे वाली रात को भी उसने अ​धिक शराब पी रखी थी। नशे की हालत में होने के कारण वह ऑटो में आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल सका होगा। मृतक चालक की पहचान उत्तरप्रदेश के बंदायू के गोतारा गांव निवासी 50 वर्षीय नन्हे लाल के रूप में हुई है। वह बादशाहपुर क्षेत्र में बनी झु​ग्गियों में रहता था व उसने यह ऑटो खरीदा हुआ था। चार दिन से नन्हे लाल से संपर्क नहीं होने के कारण परिवार वाले शुक्रवार को गुरुग्राम पहुंचे और पुलिस से संपर्क किया। परिवार वालो...