हाईवे पर चाय के खोखे में घुसी कार, एक की मौत
मेरठ, मई 25 -- हाईवे पर चाय के खोखे में तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर गांव के डाबका के सामने मोदीपुरम गांव पल्हेडा के रहने वाले सचिन और नितिन ने चाय का खोखा लगाया हुआ है। रविवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार कार खोखे में घुस गई। हादसे के समय दोनों भाई खोखे पर बैठे थे। हादसे में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हाईवे चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घायल नितिन को उपचार के लिए मेडिकल भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.