रायबरेली, फरवरी 12 -- रायबरेली, संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शहर के प्रगति पुरम कॉलोनी के सामने बीते बुधवार देर रात अचानक चलते ट्रक की वायरिंग में शार्ट सर्किट से केबिन में आग लग गई। केबिन के अंदर से उठता धुंआ और आग को देखकर चालक बाहर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात जरूर प्रभावित हुआ। शहर के प्रगति पुरम कॉलोनी के सामने बीते मंगलवार की देर रात जगदीशपुर से घुरवारा की ओर जा रहा खाली ट्रक में अचानक केबिन में हुई शार्ट सर्किट से आग लग गई। यह देखकर ट्रक चालक सरयू प्रसाद निवासी आमलिया थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ ट्रक छोड़कर बाहर भाग खड़ा हुआ। हाईवे पर बीच सड़क में धूं-धूकर जल रहे ट्रक को देखकर कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया। सूचना पा...