रुडकी, मार्च 31 -- हाईवे पर एक चलती कार के अगले बोनट में आग लग गई। आग लगता देख कार चालक ने कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। आसपास के लोगों ने पानी और रेत डालकर आग पर काबू पाया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपुताना निवासी इल्तिजा मंगलवार की दोपहर कार से दवाई लेने सहारनपुर जा रहे थे। भगवानपुर के पास टोल टैक्स के बीच पहुंचे तो उन्होंने कार के बोनट से धुआं उठता देखा। धुआं उठता देख उन्होंने कार धीमी कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.