गोंडा, मार्च 6 -- गोंडा,संवाददाता। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर उस वक्त दहशत फैल गई जब 15 से अधिक हमलावरों ने पशु व्यापारियों के दो पिकअप वाहन रोककर उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। पुरानी रंजिश में हुई इस वारदात में एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल है और दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने मामले में मकुदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला?अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी मोहम्मद जावेद गुरुवार शाम गोरखपुर के नारायनपुर पशु बाजार से छह भैंस खरीदकर दो पिकअप वाहनों से घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे जैसे ही दोनों गाड़ियां नवाबगंज के लोलपुर बाईपास के पास पहुंचीं, एक वाहन से उतरे करीब 15-16 लोगों ने आगे गाड़ी लगाकर रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया। जावेद बुरी तरह घायल होकर सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.