महोबा, फरवरी 26 -- श्रीनगर(महोबा), संवाददाता। कार की टक्कर से बाइक सवार के गंभीर घायल होने के मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने पर गुरुवार को नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजन घायल युवक को ही चारपाई पर उठा लाए। हाईवे पर चारपाई रख परिजनों ने ट्रैफिक जाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए परिजन आरोपित कार मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। सीओ के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और जाम खोल दिया। कानपुर-सागर राजगार्म पर श्रीनगर थाने के पास शुक्रवार को जाम लगाकर लोगों ने विरोध जताया। थाना क्षेत्र के बरा गांव निवासी गंगा यादव का 35 वर्षीय पुत्र ख्याली राम यादव 10 दिसंबर को बाइक से जा रहा था। तभी बरा मोड़ के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को परिजन उपचार के लिए झांसी और बाद...