हाईवे पर गिट्टी में फिसली बाइक, महिला समेत चार घायल
इटावा औरैया, जून 17 -- जसवंतनगर। भारद्वाजपुरा निवासी 19 वर्षीय अंकित पुत्र बलवीर, 40 वर्षीय ममता पत्नी वीरेन्द्र सिंह, 12 वर्षीय अंकुश व 8 वर्षीय परी मंगलवार रात इटावा स्थित एक मैरिज होम में अपने मामा के यहां आयोजित शादी में गए थे। शामिल होकर बाइक से घर वापस आ रहे थे। तभी आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मलाजनी चौराहे के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास सड़क पर बने गड्ढों और बिखरी गिट्टी के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय दूसरी बाइक से साथ चल रहे सुखविंदर ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.