हाईवे पर खराब हुई रोडवेज बस, एक घंटे तक फंसे रहे 25 से अधिक यात्री
शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- लखनऊ से दिल्ली जा रही केसरबाग डिपो की रोडवेज बस मंगलवार शाम नेशनल हाईवे-30 पर बीच रास्ते में खराब हो गई। गियर बॉक्स में खराबी आने से बस नगला हाजी के पास रुक गई और उसमें सवार 25 से अधिक यात्री करीब एक घंटे तक हाईवे किनारे फंसे रहे। यात्रियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद रोडवेज की ओर से तत्काल वैकल्पिक बस की व्यवस्था नहीं की गई। इससे बरेली, मुरादाबाद और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। मंगलवार शाम करीब चार बजे बस संख्या यूपी-78 जेपी-5902 अचानक बीच हाईवे पर रुक गई। चालक ने गियर बॉक्स में खराबी बताई। बस के रुकते ही यात्री सड़क किनारे उतर गए और दूसरी बस का इंतजार करने लगे। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि दूसरी रोडवेज बसों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्हें नहीं रोका गया। काफी देर तक इंतजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.