पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत। सोमवार को सुबह के वक्त टनकपुर बरेली हाईवे पर अचानक नगर पालिका का जलापूर्ति मोबाइल वाहन खराब हो गया। बीच सड़क पर एक्सल में आई कमी के बाद वाहनों की कतारें हाईवे पर दोनों तरफ लग गई। इससे सुबह सुबह दफ्तर जाने को निकले लोगों को जाम में परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर नेहरू ऊर्जा उद्यान के पास मंडी परिषद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जा रहा पालिका का मोबाइल पानी टैंकर का पहिया अचानक निकल गया। इससे हाईवे पर ही एक्सल बैठ गया। हांलाकि अन्य कोई अनहोनी या हादसा नहीं हुआ। पर इस मरम्मत कार्य में करीब दो घंटे लग गए। करीब आठ से दस हजार लीटर पानी भर टैंक को हाईवे से हटाया जाना भी संभव नहीं हो सका। बाद में जब मरम्मत कार्य हो गया तब इस वाहन को हटाया गया। पालिका में जल कल विभाग से तारिक हसन खां ने बताया कि पहिया निकलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.