मुंगेर, अप्रैल 28 -- Munger News: बिहार के मुंगेर में राष्ट्रीय राजमार्ग 333 बी पर मंगलवार दोपहर को एक भयावह सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। हाईवे पर चलते -चलते खराब हुए एक ट्रक को ठीक कर रहे लोगों पर वहां से गुजर रही बेकाबू अर्टिगा कार चढ़ गई। अर्टिगा ने ट्रक ड्राइवर और दो मैकेनिक को बुरी तरह कुचल दिया। इस दिल दहलाने वाले हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एनएच-333बी मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग पर बनौधा तेलिया तालाप के समीप लोहापुल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक ट्रक हाईवे से गुजरते समय खराब हो गया था। ड्राइवर ने उसे सड़क किनारे रोक दिया। फिर मरम्मत के लिए मैकेनिक को बुलाया गया।दोपहर करीब ढाई बजे वे लोग सड़क किनारे ट्रक की मरम्मत कर रहे थे। तभी बरियारपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अर्टिगा कार ने अनि...