प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- विश्वनाथगंज। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर देहात कोतवाली के शेखनपुर गांव के पास बुधवार सुबह बहराइच डिपो की बस अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई। हालांकि बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। बस प्रयागराज जा रही थी। शेखनपुर गांव के पास अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। इससे बस अनियंत्रित हो गई हाईवे किनारे करीब पांच फीट गड्ढे में चली गई। इससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग पहुंच गए। चालक मनबहल शर्मा, परिचालक ललित कुमार बाजपेई ने सबको बस से नीचे उतारा। बस में सवार सभी 30 लोगों को दूसरे वाहन से प्रयागराज भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...