कन्नौज, मई 21 -- जलालाबाद। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गुरसहायगंज की ओर से आ रहे एक ट्रक ने हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे का समय घटना बुधवार रात करीब 12:30 बजे की है जब जसोदा के निकट एक ढाबा के पास खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ढाबे के सामने खड़े कुछ अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। टक्कर के बाद ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व परिचालक उसमें फंस गए।

मौके पर मदद हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण और जसोदा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद फंसे हुए चालक और परिचालक को बाहर निकाला गया। उन्हें हाईवे की एंबुलेंस की ...