हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराकर कार सवार भाई-बहन की मौत, मंगेतर घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भाई के साथ मंगेतर को उसके घर पहुंचाने आ रही गोंडा की युवती की कार बुधवार आधीरात लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रानीगंज कस्बे में किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से घुस गई। जेसीबी बुलाई गई तो करीब दो घंटे बाद कार पीछे खींचकर तीनों को ट्रामा सेंटर ले आया गया। यहां युवती और उसके भाई को मृत घोषित कर गंभीर रूप से घायल मंगेतर को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।जौनपुर के मुगरा बादशाहपुर कटरा निवासी दीपकनाथ के 29 वर्षीय पुत्र मोहित सोनी की शादी गोंडा के मनकापुर निवासी राजेंद्र प्रसाद की 26 वर्षीय बेटी रोली सोनी के साथ तय हुई थी। करीब दो माह पहले सगाई हुई और नवंबर में शादी होनी थी। इस बीच मोहित अपनी ससुराल गया था। बुधवार रात रोली अपने 23 वर्षीय भाई आकाश सोनी के साथ मोहित को पहुंचाने आ रही थी। कार रोली के परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.