फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। इटावा-बरेली हाईवे पर शनिवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में कोहरे के बीच टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलटकर बीच सड़क पर आ गयी। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद मुख्य रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अमृतपुर थाने के अमैयापुर गांव निवासी 23 वर्षीय नीरज कुमार अपने भाई राधेश्याम के साथ रात में ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लादकर हरदोई जिले की रूपापुर चीनी मिल जा रहे थे। जब दोनों भाई ट्रैक्टर ट्राली लेकर राजेपुर से होकर डबरी गांव के सामने हाईवे पर चल रहे थे कि तभी घने कोहरे के बीच रात दो बजे के बाद तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोर की टक्कर मार दी। इससे गन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.