बरेली, जून 2 -- मीरगंज। हाईवे पर रोडवेज बस कैंटर से टकरा गई। जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। घटना के बाद चालक कैंटर लेकर भाग गया। पीलीभीत डिपो की बस बरेली से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। मीरगंज ओवरब्रिज से उतरते ही बस रोड पर अचानक रुके कैंटर में पीछे से टकरा गई। जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार यात्री अगली सीटों से जा टकराए। दुर्घटना में रेखा,उनकी पुत्री रीता निवासी रौंरा कला, मिलक रामपुर, देवकी देवी निवासी गढ़मुक्तेश्वर, पवन कुमार निवासी नगरिया सादात मीरगंज और रामसरन निवासी रामपुर सहित छह लोग घायल हो गए।चालक यह भी पढ़ें- अयोध्या-खड़े डंपर में पीछे से टकराई बस, पांच यात्री घायल सोमेश्वर एवं चंद्रशेखर शर्मा ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। उन्होंने यात्रियों को दूसर...