गुड़गांव, मई 19 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम और उसके आस-पास के इलाकों में तेज रफ्तार, लापरवाही और अचानक ब्रेक मारने की आदतों के कारण हाइवे व अंदरूनी सड़क पर पांच हादसों में एक की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने विभिन्न थानों में बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राठीवास फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, ट्राला चालक की मौत, क्लीनर घायल

राठीवास फ्लाईओवर पर हादसा दिल्ली के सोनिया विहार स्थित कामधेनु सीमेंट प्लांट में स्टोरमैन का काम करने वाले महेंद्र कुमार सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे कोटपूतली जाने के लिए प्लांट के बाहर खड़े थे। उन्होंने वहां से गुजर रहे एक खाली ट्राला को रुकवाया। चालक राम सिंह निवासी कोटपूतली ने उन्हें बैठा लिया। जैसे ह...