बिजनौर, जनवरी 2 -- हाईवे पर बाइक खड़ी करके केक काटने और हुड़दंग मचाने वाले युवकों की वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और वीडियो के आधार पर सभी युवकों को हिरासत में ले लिया। कोटद्वार हाईवे पर बाइक खड़ी करके केक काटने वाले और हुड़दंग करने वाले युवकों का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई और एसआई मौ. कय्युम व एसआई अनीस अहमद की टीम ने उक्त 10 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जांच पड़ताल में सामने आया कि नौमान निवासी ग्राम मौज्जमपुर, तुलसीगढ़ी नजीबाबाद नववर्ष के अवसर अपने दोस्तों के साथ बीच सड़क में बुलेट बाइक पर केक रखकर काट रहे थे और मार्ग को अवरूद्ध कर हुड़दंग कर रहे थे, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ग्राम मौज्जमपुर, तुलसीगढ़ी नजीबाबाद निवासी नोमान, अमीर, अरमान, शादान, शादमान, आशु, वंश, अबुजर, सोनू, लवी कुमार को गिरफ्त...