हमीरपुर, अप्रैल 18 -- हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर कुत्ते से टकराकर बाइक सवार दो वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल वकीलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सुमेरपुर कस्बे के थाने के पीछे के निवासी 50 वर्षीय भगवत भूषण पांडेय पेशे से वकील हैं और हमीरपुर में कचहरी में वकालत करते है। शनिवार को अपने साथी वकील 40 वर्षीय मोनू प्रजापति निवासी वार्ड नम्बर 15 सन्त कबीर निगम के साथ दिन में बाइक से हमीरपुर जा रहे थे। तभी कुंडौरा गांव के पास हाईवे पर अचानक कुत्ते से टकराकर बाइक दुर्घनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दोनों वकील घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...