बाराबंकी, जून 29 -- बाराबंकी, संवाददाता। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफेदाबाद ओवरब्रिज के पास सोमवार की सुबह दो कारों की मामूली टक्कर के बाद सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी कारें बीच सड़क पर खड़ी कर दीं, जिससे करीब आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। भीषण गर्मी के बीच लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया और राहगीरों व यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही पुलिस विभाग का लोगो लगी एक कार और उसके पीछे चल रही दूसरी कार के बीच हल्की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। इस दौरान दोनों ओर से एक-दूसरे को देख लेने और जेल भिजवाने जैसी धमकियां भी दी गईं। यह भी पढ़ें- हाईवे पर किया हंगामा, आधे घंटे जाम से परेशान र...